1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पुलवामा आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर शिक्षक ने लिखा आपत्तिजनक पोस्ट, अब जाना पड़ा जेल

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर शिक्षक ने लिखा आपत्तिजनक पोस्ट, अब जाना पड़ा जेल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 04:58 pm IST

पुलवामा हमले के बाद रविवार को उसने अपने फेसबुक पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाला था। इसीलिए अब जेल जाना पड़ा।

सुरक्षाबल- India TV Hindi
सुरक्षाबल

देवरिया (उत्तर प्रदेश): जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के तहत एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी (नगर) वरूण मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बघौचघाट थाना के बसडीला मैनुद्दीन गांव के रहने वाले जाकिर हुसैन पथरदेवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। पुलवामा हमले के बाद रविवार को उसने अपने फेसबुक पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाला था।

मामले की जानकारी जब भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो वे सोमवार को बघौचघाट थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने सहयोगियों संदीप तिवारी और करुणेश राय के साथ तहरीर दी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने IPC की धारा 153 A और 505 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी माधवजी तिवारी ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें फेसबुक पर सेना के खिलाफ या किसी भी तरह से आपत्तिजनक पोस्ट डाने पर लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत