1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि किसानों को देंगे : नीरज और वरूण

राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि किसानों को देंगे : नीरज और वरूण

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2016 04:38 pm IST,  Updated : May 04, 2016 04:39 pm IST

मुंबई में मंगलवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए फिल्म मसान के निर्देशक नीरज घेवान और गीतकार वरुण ग्रोवर ने कहा है कि वे पुरस्कार में मिली राशि महाराष्ट्र के किसानों के राहत कार्य के लिए दान करेंगे। घेवान को बतौर निर्देशक अपनी फिल्म 'मसान'....

masaan- India TV Hindi
masaan

मुंबई: मुंबई में मंगलवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए फिल्म मसान के निर्देशक नीरज घेवान और गीतकार वरुण ग्रोवर ने कहा है कि वे पुरस्कार में मिली राशि महाराष्ट्र के किसानों के राहत कार्य के लिए दान करेंगे। घेवान को बतौर निर्देशक अपनी फिल्म 'मसान' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है और ग्रोवर को फिल्म 'दम लगा के हईशा' के 'मोह मोह के धागे' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

घेवान ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैंने और ग्रोवर ने पुरस्कार राशि महाराष्ट्र के परेशान किसानों के राहत कार्य के लिए देने का फैसला किया है।" निर्देशक ने कहा कि वे दोनों मिलकर एक लाख रुपए दान करेंगे।

उन्होंने लिखा, "मैं 1.25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में से 50,000 रुपये दान करूंगा। मैं और वरुण साथ मिलकर एक लाख रुपये दान में देंगे।"

उन्होंने लिखा, "यह एक छोटी रकम है और इस कार्य के लिए कोई योगदान बड़ा नहीं है। लेकिन, इस मदद को सार्वजनिक करने का मेरा मकसद महाराष्ट्र में पानी और कृषि संबंधित संकट की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करना है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत