नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर घने कोहरे के चलते आज 18 से अधिक गाडि़यां आपस में टकरा कर दुर्घटना की शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 26 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है,सभी घायलों का इलाज नोएडा के स्थानिय अस्पताल में चल रहा है।
दिल्ली एनसीआर में तेज हवा, कंपकपाती ठंड और घना कोहरा

Accident
दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में सर्दी और कोहरे का प्रभाव पिछले 24 घंटे में बढ़ गया है और उत्तर पाकिस्तान से चला तूफान का असर भी आने वाले दिनों में दिख सकता है। रविवार और सोमवार को जहां कंपकंपा देने वाली ठंड ने दस्तक दी वहीं पिछले 24 घंटे में कोहरे का असर भी बढ़ गया है,जिससे वाहन चलाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।