1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में मैट्रिक परीक्षा परिणाम शनिवार को

बिहार में मैट्रिक परीक्षा परिणाम शनिवार को

 Written By: IANS
 Published : Jun 19, 2015 01:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 02:01 pm IST

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह ने

बिहार में मैट्रिक...- India TV Hindi
बिहार में मैट्रिक परीक्षा परिणाम शनिवार को

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा परिणाम शनिवार को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम को समिति के वेबसाइट पर भी डाला जाएगा। छात्र परीक्षा के परिणाम समिति की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 14 लाख 26 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कियों की संख्या साढ़े पांच लाख से ज्यादा है। सिंह ने इस वर्ष बेहतर परिणाम आने की उम्मीद जताई है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा नकल को लेकर देश-दुनिया में चर्चित रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत