1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झूले में बैठे थे भाई-बहन, अचानक टूट गई बकेट; लखनऊ के सावन महोत्सव में मचा हड़कंप- हादसे का LIVE वीडियो

झूले में बैठे थे भाई-बहन, अचानक टूट गई बकेट; लखनऊ के सावन महोत्सव में मचा हड़कंप- हादसे का LIVE वीडियो

 Reported By: Ruchi Kumar,  Vishal Singh Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 19, 2026 06:57 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 07:08 am IST

लखनऊ में के इंदिरानगर में सावन महोत्सव के दौरान झूला टूटने से हादसा हो गया। झूले का बकेट टूटकर नीचे आया और झूला झूल रहे कई लोगों से टकरा गया। हादसे में तीन भाई-बहन समेत 5 लोग घायल हो गए।

लखनऊ के इंदिरानगर में...- India TV Hindi
लखनऊ के इंदिरानगर में झूला टूटने से हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में सावन महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 3 भाई बहनों समेत 5 लोग घायल हो गए हैं। चलते झूले का बकेट अचानक टूट गया और तीन युवतियां घायल हो गईं। झूले का बकेट टूटने से उसमें सवार युवतियां उससे टकराईं। एक युवती के चहरे पर चोटें आई हैं जबकि बाकी दो युवतियों को भी चोट लगी हैं।

कैमरे में कैद हुआ हादसा

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, घटना के पहले से ही झूले में बैठी एक युवती पूरा नजारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रही थी उसी दौरान ये हादसा भी मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे हादसे के बाद युवती चिल्लाने लगी और मेले में चीख पुकार मच गई। फौरन घायल युवतियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। हादसे के बाद झूले की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसकी चूक से ये हादसा हुआ।

देखें वीडियो-

अचानक बकेट टूटकर चेहरे पर लगा

यह घटना इंदिरानगर के स्माइलगंज इलाके में हो रहे सावन महोत्सव की है। विभूतिखंड निवासी 14 वर्षीय अंकिता सिंह मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे सूर्या सिंह, बहन नैंसी और दोस्तों के साथ मेला घूमने पहुंची थीं। वे सभी झूला झूल रहे थे, तभी अचानक ऊपर से एक बकेट टूटकर सीधे अंकिता के चेहरे पर आकर लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकिता लहूलुहान हो गई और झूले पर बैठे लोग डर गए।

एक युवती को मल्टीपल फ्रैक्चर

घायलों को सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मुताबिक इमरजेंसी में चार से पांच घायल पहुंचे थे इनमें तीन प्राथमिक उपचार के बाद चले गए, जबकि दो का इलाज जारी है। एक लड़की के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर मिले हैं, जबकि दूसरे घायल की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। हादसे के बाद मेले के सुरक्षा इंतजामों और झूले के संचालन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल में भर्ती घायल
Image Source : REPORTER INPUTअस्पताल में भर्ती घायल

10 मिनट तक नहीं रोका झूला

घायल नैंसी और सूर्या के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद झूले के ऑपरेटर से मशीन रोकने के लिए चीख पुकार मची लेकिन उसने लापरवाही दिखाते हुए झूला तुरंत बंद नहीं किया। भारी हंगामे और लोगों के चिल्लाने के 10 मिनट बाद ही झूला रोका जा सका। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद मेला संचालक को मौके से पकड़ा गया लेकिन वो चकमा देकर फरार हो गया। तीन घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि दो युवतियों को ज्यादा चोटें आने की वजह से अभी उनका इलाज जारी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी के कुशीनगर में झूला गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां आयोजित भैंसहां मेले में झूला चलते समय अचानक गिर गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें-

सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का Live VIDEO आया सामने, घटना के समय मौजूद थी भारी भीड़

स्कूली बच्चों से खचाखच भरा ‘ड्रैगन झूला’ अचानक टूटकर गिरा, मेले में मची चीख-पुकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।