1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: जाकिर नाइक का PRO गिरफ्तार, IS के साथ थे संबंध

मुंबई: जाकिर नाइक का PRO गिरफ्तार, IS के साथ थे संबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2016 07:47 am IST,  Updated : Jul 22, 2016 10:41 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते और केरल पुलिस के एक संयुक्त दल ने विवादास्पद इस्लामी प्रवचनकर्ता जाकिर नाइक के फाउन्डेशन से कथित तौर पर जुड़े एक युवक को आज गिरफ्तार किया। युवक की गिरफ्तारी कोच्चि

irf- India TV Hindi
irf

मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते और केरल पुलिस के एक संयुक्त दल ने विवादास्पद इस्लामी प्रवचनकर्ता जाकिर नाइक के फाउन्डेशन से कथित तौर पर जुड़े एक युवक को आज गिरफ्तार किया। युवक की गिरफ्तारी कोच्चि में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाकिर नाइक के आईआरएफ फाउन्डेशन से जुड़े अरशद कुरैशी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

उसके खिलाफ कोच्चि में आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और धारा 153 ए (समूहों के बीच शत्रुता फैलाने) के साथ-साथ गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उसे नवी मुंबई की बेलापुर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 25 जुलाई तक केरल पुलिस की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया गया। केरल पुलिस अब उसे कोच्चि की अदालत में पेश करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत