1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार

मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 12:55 pm IST

दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र से मणिपुर के एक प्रतिबंधित संगठन के दो कथित उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

Arrested- India TV Hindi
Arrested

नयी दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र से मणिपुर के एक प्रतिबंधित संगठन के दो कथित उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान लशराम मंगलजाओ सिंह और हिज्बुर रहमान के रूप में की गई है। ये दोनों मणिपुर के रहने वाले है। 

उन्होंने बताया कि रविवार को इन वांछित उग्रवादियों को बुराड़ी के निरंकारी सरोवर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। संबंधित अदालतों ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट किये हुए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह उग्रवादी संगठन कंगलिपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप), केसीपी-पीडब्ल्यूजी का अध्यक्ष है और रहमान संगठन के लिए धन जुटाता था। 

उन्होंने बताया कि ये दोनों दूसरे राज्यों से अपने संगठन का संचालन कर रहे थे और अपने संगठन के लिए धनराशि इकट्ठा करने के लिए दिल्ली में रह रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत