1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद सैनिकों के पीछे हटने पर फिर हो सकती है कमांडर स्तर की बात: सूत्र

भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद सैनिकों के पीछे हटने पर फिर हो सकती है कमांडर स्तर की बात: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 05:28 pm IST

रूस के मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद सीमा पर सैनिकों को पीछे करने के लिए एक बार फिर से सेना की कमांडर स्तर की बात हो सकती है।

India China foreign ministers- India TV Hindi
India China foreign ministers Image Source : ANI

नई दिल्ली। रूस के मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद सीमा पर सैनिकों को पीछे करने के लिए एक बार फिर से सेना की कमांडर स्तर की बात हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और बैठक के बाद सीमा पर सैनिकों को पीछे करने को लेकर राजनीतिक दिशा मिली है। अब इसके बाद सेना के कमांडरों की बैठक हो सकती है जो सैनिको को पीछे करने को लेकर फैसला लेंगे।

ALSO READ: भारत और चीन के बीच हुई ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत खत्म

बता दें कि, पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच पांच बिंदुओं पर सहमति बन गई है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच गुरुवार (10 सितंबर) को रूस के मॉस्को में हुई मुलाकात में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि, मॉस्को में चल रही शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई।

india china news
Image Source : FILE PHOTOindia china news

ALSO READ: LAC पर चीन के साथ विवाद के बीच ISRO के पूर्व प्रमुख का बड़ा बयान

बैठक में भारत के विदेश मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि भारत एलएसी पर जारी तनाव को और नहीं बढ़ाना चाहता है और चीन के प्रति भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत का यह भी मानना है कि भारत के प्रति चीन की नीति में भी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दो पड़ोसी देश होने के नाते ये बहुत स्वाभाविक है कि चीन और भारत में कुछ मुद्दों पर असहमति है, लेकिन अहम बात यह है कि उन असहमतियों को सही परिपेक्ष्य में देखा जाए।

इन 5 बिंदुओं पर भारत-चीन के बीच बनी समहति

  1. सैनिकों के डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो, प्रॉपर डिस्टेंस मेंटेन करें 
  2. दोनों देशों के बीच हुए तमाम समझौतों का पालन किया जाए
  3. बॉर्डर पर शांति और सौहार्द बनाने के लिए कदम उठाएंगे
  4. अहसमतियों को विवाद में बदलने नहीं दिया जाएगा
  5. स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव मेकैनिज्म और WMCC की मीटिंग जारी रहनी चाहिए
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत