1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में भीषण हादसा, बस खाई में गिरी, 35 की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में भीषण हादसा, बस खाई में गिरी, 35 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2019 09:53 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 12:32 pm IST

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भयंकर सड़क हादसा हो गया। यहां के केशवान इलाके में एक मिनी बस गहरी खाड्ड में गिर गई।

Bus Accident - India TV Hindi
Bus Accident  Image Source : ANI

जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ जिले में भयंकर सड़क हादसा हो गया। यहां के केशवान इलाके में एक मिनी बस गहरी खाड्ड में गिर गई। इस हादसे में 35 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। यह हादसा सुबह करीब 7.50 बजे का है। 

जम्मू कश्मीर के आईजीपी ने 33 यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। आईजीपी मनीष कुमार सिंहा ने हादसे की जगह पर 20 यात्रियों के शव मिलने की पुष्टि की है। वहीं इस हादसे में 22 लोग जख्मी है। पुलिस और राहत बचाव दल यहां मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव का काम जारी है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत