1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 07:04 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 07:04 am IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Bus Accident Jammu Kashmir Rajouri - India TV Hindi
Bus Accident Jammu Kashmir Rajouri  Image Source : RISING KASHMIR

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राजौरी) युगल मन्हास ने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के बुधाल के पास केवाल गांव में शाम करीब 4.15 बजे हुई। 

एसएसपी ने बताया कि टेम्पो राजौरी से रियासी के चासना गांव की तरफ जा रहा था तभी फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया। 

अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दो और घायलों को वहां से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत