1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दलित नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म, 24 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा

दलित नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म, 24 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा

 Published : Mar 15, 2020 08:33 am IST,  Updated : Mar 15, 2020 08:33 am IST

सवाई माधोपुर के बहरावंडा खुर्द में एक दलित नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 24 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा और सामुहिक दुष्कर्म किया।

दलित नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म- India TV Hindi
दलित नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म Image Source : INDIA TV

सवाई माधोपुर (राजस्थान): सवाई माधोपुर के बहरावंडा खुर्द में एक दलित नाबालिग युवती से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 24 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा और सामुहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

आरोपियों ने पार्क से युवती को अगवा किया था। दरअसल, सवाई माधोपुर के बहरावंडा खुर्द इलाके में युवती घूमने गई थी, जहां मौजूद पांच युवकों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने युवती को 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। फिर किसी तरह पुलिस को मामले की जानकारी मिली और जांच शुरू की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत