1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में बेसुध हालत में मिली युवती, दिल्ली से अगवा कर लाए थे 3 युवक

नोएडा में बेसुध हालत में मिली युवती, दिल्ली से अगवा कर लाए थे 3 युवक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 04:40 pm IST

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 51 एक युवती बेसुध अवस्था अवस्था में पड़ी है। केंद्रीय विहार में रहने वाली एक महिला ने युवती को बदहवास स्थिति में देखा तो उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। 

Rape- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

नोएडा। उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास आज सुबह बेसुध हालत में एक युवती पुलिस को मिली। युवती ने पुलिस को बताया है कि तीन युवक उसे दिल्ली से नोएडा लेकर आए तथा उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से कथित रूप से सामूहिक रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 51 एक युवती बेसुध अवस्था अवस्था में पड़ी है। केंद्रीय विहार में रहने वाली एक महिला ने युवती को बदहवास स्थिति में देखा तो उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

शर्मा ने युवती के हवाले से बताया कि तीन लड़के उसे दिल्ली से नोएडा लेकर आए, तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि युवती अभी पूरी तरह से चेतन अवस्था में नहीं है। उन्होंने बताया कि युवती ने कुछ लड़कों के नाम बताएं हैं। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी लड़की के पूर्व परिचित हैं। उन्होंने बताया कि युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

दूसरी ओर एक अन्य घटनाक्रम में दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाली एक किशोरी के साथ सेक्टर 49 में रहने वाले दो युवकों ने कथित बलात्कार किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाली एक किशोरी 19 दिसंबर को अपने घर से नाराज होकर निकल गई जिसके बाद नेहा नामक युवती ने उसे अपने घर पर रखा। अगले दिन किशोरी अपने फेसबुक फ्रेंड पंकज के साथ नोएडा के सेक्टर 49 आई। उन्होंने बताया कि पंकज के परिजनों ने उपेंद्र नामक युवक के साथ उसकी शादी करवा दी। एसीपी ने बताया कि 31 दिसंबर को जब उपेंद्र घर पर नहीं था तो शनि नामक युवक उसके घर में आया और उसने किशोरी के साथ कथित रूप से जबरन बलात्कार किया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत