1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: लावारिस पड़ा मिला गौरव चंदेल का मोबाइल, हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

नोएडा: लावारिस पड़ा मिला गौरव चंदेल का मोबाइल, हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 10:12 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 10:12 am IST

दिल्ली से सटे नोएडा में पिछले सप्ताह हुई गौरव चंदेल की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ के हाथ एक अहम कामयाबी लगी है।

Gaurav Chandel- India TV Hindi
Gaurav Chandel Image Source : SOCIAL MEDIA

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में पिछले सप्ताह हुई गौरव चंदेल की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ के हाथ एक अहम कामयाबी लगी है। पुलिस को गौरव का मोबाइल मिल गया है। यह मोबाइल एक राहगीर को लावारिस पड़ा मिला था। अब पुलिस इस मोबाइल से अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही गाजियाबाद के मसूरी इलाके से गौरव की किया सेल्टोस कार बरामद की गई थी। लेकिन अभी भी गौरव के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

इसी महीने की 6 तारीख को नोएडा के परथला चौक के निकट गौरव चंदेल की हत्या कर दी गई थी। गौरव गुरुग्राम की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। 6 जनवरी की रात गौरव की हत्या कर उनकी लाश परथला चौक के पास फेंक दी गई थी। मौके से गौरव की कार और मोबाइल लैपटॉप गायब थे। 

इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी गई है। गौरव के परिवार वाले स्थानीय पुलिस पर लेट लतीफी का इल्जाम लगा रहे हैं। एसटीएफ अभी गौरव की कार की भी जांच कर रही है। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी गौरव के हत्यार फरार हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत