1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुवाहाटी में मोदी-आबे शिखर सम्मेलन को लेकर अनिश्चितता

गुवाहाटी में मोदी-आबे शिखर सम्मेलन को लेकर अनिश्चितता

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2019 10:39 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 10:39 pm IST

पिछले सप्ताह कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच 15 से 17 दिसंबर के बीच शिखर वार्ता होगी। सरकार ने हालांकि अभी तक बैठक की जगह की घोषणा नहीं की है। 

Assam- India TV Hindi
Security personnel patrol a street during curfew a day after unrest against the Citizenship Amendment Bill, at GS Road in Guwahati Image Source : PTI

नई दिल्ली। असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर को तय भारत-जापान शिखर सम्मेलन होगा या नहीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साप्ताहिक मीडिया वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाव में कहा, “इस बारे में बताने के लिए हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।”

पिछले सप्ताह कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच 15 से 17 दिसंबर के बीच शिखर वार्ता होगी। सरकार ने हालांकि अभी तक बैठक की जगह की घोषणा नहीं की है, लेकिन गुवाहाटी में मेजबानी की तैयारी जारी थीं।

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में पिछले दो दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह पूछने पर कि क्या सरकार सम्मेलन की जगह बदलने पर विचार कर रही है, कुमार ने कहा, “मैं इस पर सफाई देने की स्थिति में नहीं हूं। मेरे पास बताने के लिए कोई जानकारी नहीं है।” सूत्रों ने बताया कि जापानी दल ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुवाहाटी का दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत