1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'चक्रवात Fani को लेकर पीएम मोदी ने 2 बार किया ममता बनर्जी को फोन, उधर से नहीं आया जवाब'

'चक्रवात Fani को लेकर पीएम मोदी ने 2 बार किया ममता बनर्जी को फोन, उधर से नहीं आया जवाब'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2019 06:13 pm IST,  Updated : May 05, 2019 06:13 pm IST

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चक्रवात फनि के संबंध में चर्चा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो पाई क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चक्रवात फनि के संबंध में चर्चा करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो पाई क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से बात की। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के स्टाफ ने दो बार मोदी की बातचीत मुख्यमंत्री से फोन पर कराने की कोशिश की। दोनों बार स्टाफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री की ओर से फोन किया जाएगा। एक अवसर पर उनसे कहा गया कि मुख्यमंत्री यात्रा पर हैं।’’

यह बयान ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस ने मोदी पर मुख्यमंत्री से चक्रवात के बीच राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं लेने को लेकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने राज्यपाल से हुई बातचीत को लेकर ट्वीट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत