1. Hindi News
  2. भारत
  3. गुड न्यूज़
  4. Good News: 'फनि' की तांडव के बीच 'फनि' नाम की बच्ची का हुआ जन्म

Good News: 'फनि' की तांडव के बीच 'फनि' नाम की बच्ची का हुआ जन्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 04:42 pm IST,  Updated : May 06, 2019 05:23 pm IST

देश के पूर्वी तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान फनि के कहर की खबरों के बीच एक सुखद खबर भी आई है

new born baby in  bhubaneswar railway hospital- India TV Hindi
new born baby in  bhubaneswar railway hospital

भुवनेश्वर।  देश के पूर्वी तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान फनि के कहर की खबरों के बीच एक सुखद खबर भी आई है, तूफान के दौरान ओडिशा के भुवनेश्वर में एक  बच्ची का जन्म हुआ है और बच्ची के माता पिता ने उसका नाम तूफान के नाम पर यानि 'फनि' रख दिया है। बच्ची का जन्म सुबह 11.03  बजे हुआ है और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। बच्ची की माता रेलवे की कर्मचारी हैं और मंचेश्वर में स्थित कोच रिपेयर वर्कशॉप में हेल्पर का काम करती हैं।

इस बीच चक्रवाती तूफान फनि (Cyclone Fani) की वजह से ओडिशा में भारी तबाही हुई है, तूफान की वजह से 3 लोगों को जान गंवानी पड़ी है, ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब तूफान बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि तूफान धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है, लेकिन अभी भी हवाओं का जोर इतना ज्यादा है कि तबाही का डर बना हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Good News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत