1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज ठाकरे ने ‘मोदी मुक्त भारत’ का दिया नारा, कहा- PNB स्कैम से ध्यान हटाने के लिए श्रीदेवी को राजकीय सम्मान दिया

राज ठाकरे ने ‘मोदी मुक्त भारत’ का दिया नारा, कहा- PNB स्कैम से ध्यान हटाने के लिए श्रीदेवी को राजकीय सम्मान दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2018 07:44 am IST,  Updated : Mar 19, 2018 07:44 am IST

साल 2014 के आम चुनाव के समय राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन किया था।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे।- India TV Hindi
मनसे प्रमुख राज ठाकरे। Image Source : PTI

मुंबई:  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना( मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए विपक्षी दलों की एकता पर जोर दिया और 2019 तक‘‘ मोदी मुक्त भारत’’ बनाने का आह्वान किया।  उन्होंने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘ देश नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के झूठे वादों से ऊब चुका है।’’ 

ठाकरे ने कहा कि ‘‘ मोदी मुक्त भारत’’ बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार को चलता करने की खातिर सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। 
उनका‘‘ मोदी मुक्त भारत’’ का नारा भाजपा के‘‘ कांग्रेस मुक्त भारत’’ के नारे की याद दिलाता है। मनसे प्रमुख ने कहा, ‘‘ भारत को पहली बार आजादी 1947 में, दूसरी बार1977 में( आपातकाल के उपरांत हुए चुनाव के बाद) मिली और 2019 में भारत के‘ मोदी मुक्त’ बनने पर उसे तीसरी बार आजादी मिल सकती है।’’ 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकारको सत्ता से बाहर करने के बाद अगर नोटबंदी को लेकर जांच के आदेश दिए गए तो यह1947 के बाद से देश में हुए अब तक के सबसे बड़े घोटाले के रूप में सामने आ सकता है।  ठाकरे ने साथ ही महाराष्ट्र सरकार के फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। 
उन्होंने कहा, ‘‘ श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंग में लपेटा जाए।’’ ठाकरे ने कहा कि ऐसा संभव है कि मीडिया ने नीरव मोदी- पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर अभिनेत्री की अंत्येष्टि को इतने जोर शोर से दिखाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत