1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. द्वारका स्थित डीडीए मैदान में दशहरा समारोह में हिस्सा ले सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

द्वारका स्थित डीडीए मैदान में दशहरा समारोह में हिस्सा ले सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2019 09:46 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 09:46 pm IST

पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेश गहलोत ने आज यहां इसकी जानकारी दी।

Ram Leela- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित होने वाले दशहरा समारोह में हिस्सा लेने की संभावना है। पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेश गहलोत ने आज यहां इसकी जानकारी दी।

गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री के आयोजन स्थल पर शाम साढे पांच बजे पहुंचने की संभावना है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आमतौर पर उच्च गणमान्य व्यक्ति यहां रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में हिस्सा लेते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत