1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने किया पठानकोट एयरबेस का दौरा, आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट

मोदी ने किया पठानकोट एयरबेस का दौरा, आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से संतुष्ट

 Written By: PTI
 Published : Jan 09, 2016 08:08 pm IST,  Updated : Jan 10, 2016 08:38 am IST

पठानकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां सामरिक तौर पर अहम भारतीय वायुसेना के बेस का दौरा किया और वायुसेना प्रमुख तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। पिछले शनिवार को इस

Modi visits Pathankot airbase, satisfied with military...- India TV Hindi
Modi visits Pathankot airbase, satisfied with military action

पठानकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां सामरिक तौर पर अहम भारतीय वायुसेना के बेस का दौरा किया और वायुसेना प्रमुख तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। पिछले शनिवार को इस एयर बेस पर संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले के बाद प्रधानमंत्री ने यह दौरा किया है।

मोदी ने एयर बेस में करीब 90 मिनट बिताए। इस दौरान उन्हें हमले और उसके बाद किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के अधिकारियों ने हमले के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और उन्हें यह भी बताया कि नक्शों, हवाई तस्वीरों और ऑपरेशनल तस्वीरों की मदद से सुरक्षा बलों ने कैसे आतंकवादियों पर पलटवार किया।

मोदी के एयर बेस दौरे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, किए गए फैसलों और उन्हें अमल में लाए जाने, हमारे कुशल पलटवार का आधार बने फैसलों पर गौर कर संतोष जताया। एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने कहा, विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों के बीच समन्वय पर भी गौर किया। जमीनी स्तर पर काम करने अपने जवानों की बहादुरी और समर्पण की तारीफ की। वे हमारी शान हैं।

मोदी ने दुस्साहस भरे उस हमले का शिकार हुई जगहों का जायजा लिया जिसने भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के कवच में दरार को सामने ला दिया। सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए छह आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए हथियारों का जखीरा भी प्रधानमंत्री को दिखाया गया। इस हमले में सात भारतीय सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत