1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, अस्पतालों में घुसा पानी, विक्रोली में इमारत गिरने से 2 की मौत, 3 घायल

बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, अस्पतालों में घुसा पानी, विक्रोली में इमारत गिरने से 2 की मौत, 3 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2017 05:58 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 12:06 am IST

लगातार भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार रोक दी है। आज सुबह 8 बजे से तीन बजे के बीच मुंबई में 105.93 एमएम बारिश हो चुकी है और कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं।

mumbai- India TV Hindi
mumbai

मुंबई: लगातार भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार रोक दी है। साइक्लोन और हाईटाइड के डेडली कॉम्बिनेशन की बजह से पूरी मुंबई में पानी भर गया। आज दिन भर जबरदस्त बारिश हुई। आमतौर पर इस मौसम में मुंबई में रोज 15 से 20 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन आज सुंबह से मुंबई के कई इलाकों में करीब 300 मिलीमीटर बारिश तक रकॉर्ड की गई। शांता क्रूज में सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 297 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। विक्रोली इलाके में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

कई सालों बाद मुंबई में इतनी ज्यादा बारिश हुई है। इसकी बजह से जबरदस्त वाटर लॉगिंग हुई। कई सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरा है। इसकी बजह से मुंबई की लाइफ लाइन लोकल के पहिए रूक गए। हर तरफ सड़कों पर गाड़ियों पानी में फंस गईं। इससे मुंबई के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को 2005 की याद आ गयी, जब भारी बारिश के बाद वाटर लॉगिंग की वजह से मुंबई में बाढ़ आ गयी थी। हांलाकि इस बार एडमिनिस्ट्रेशन पहले से सतर्क है।  खुद चीफ मिनिस्टर देवेन्द्र फणनवीस हालात पर नजर रखे हुए हैं। लोकल ट्रेनों की पटरियां पानी में डूब गयी हैं, इससे लोकल ट्रेनें बंद करनी पड़ी

48 घंटे मुंबई पर हाई-अलर्ट

मुंबई में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। तेज हवा की वजह से करीब 180 पेड़ गिरने और 16 जगह शार्ट सर्किट होने की खबर है। खराब मौसम की वजह से विजिबिलटी  700 मीटर ही रह गई है। पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश की वजह से मायानगरी की सड़कें समंदर बन गई हैं।

मुंबई का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहां पानी का कब्जा न हो। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे मुंबई पर भारी हैं। आशंका है कि 250 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। कुछ ऐसा ही सैलाब मुंबई में आज से 12 साल पहले आया था। तो क्या ये 26 जुलाई 2005 का ट्रेलर है।

CM फडणवीस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

मुंबई पर आफत की बारिश से सरकार भी सकते में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद कंट्रोल रूम का मुआयना किया और लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की है। बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।

डूबी-डूबी मुंबई

  • 3 दिनों से लगातार बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भरा
  • ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर पानी भरने से जाम लगा
  • मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे भी भारी बारिश की चेतावनी दी
  • बारिश के पानी को निकालने के लिए 136 वाटर पंप्स लगाए गए
  • सांताक्रुज इलाके में 3 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 87 मिमी बारिश हुई
  • बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर जीरो विजिबिलिटी के कारण ट्रैफिक जाम
  • मुंबई हवाई अड्डे पर बारिश से विजिबिलिटी घटी, उड़ानों पर असर

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत