1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मॉनसून की बारिश से आधा हिंदुस्तान बेहाल, पहाड़ों में लैंडस्लाइड, मैदानों में बाढ़

मॉनसून की बारिश से आधा हिंदुस्तान बेहाल, पहाड़ों में लैंडस्लाइड, मैदानों में बाढ़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 09:47 pm IST

मैदानी इलकों से बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की घटनाओं ने आफत मचाई हुई है।

flood india, patna, Ganga river patna- India TV Hindi
मॉनसून की बारिश से आधा हिंदुस्तान बेहाल, पहाड़ों में लैंडस्लाइड, मैदानों में बाढ़ Image Source : PTI

नई दिल्ली: मॉनसूनी बारिश की वजह से आधा हिंदुस्तान बाढ़ से बेहाल है। मैदानी इलकों से बर्बादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की घटनाओं ने आफत मचाई हुई है। बिहार, यूपी, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में लोग बेहाल हैं। 

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में फंसे शख्स का रेस्क्यू

बिलासपुर के घूंटाघाट इलाके में नदी की तेज बहाव के बीच एक शख्स फंसा गया और उसने पेड़ की शाख को कसकर पकड़े रखा ताकी सैलाब उसे अपने साथ बहाकर ना ले जाए।वह करीब 20 घंटे तक फंसा रहा।  स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी फिर वायुसेना से संपर्क किया गया। वायुसेना का हेलिकॉप्टर इस शख्स को रेस्क्यू करने पहुंचा। हेलिकॉप्टर से नीचे की तरफ रस्सी गिराई गई। शख्स ने इस रस्सी से खुद को बांधा और रेस्क्यू टीम ने उसे ऊपर की तरफ खींच लिया और किसी तरह उसकी जान बच गई। 

गुजरात: सूरत में तीन दिनों से बारिश
डायमंड सिटी सूरत को बाढ़ के पानी ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। यहां जहां तक नजर जाती है, पूरा इलाका मटमैले पानी की गिरफ्त में दिखाई देता है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। यहां करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया है।

ओडिशा: मलकानगिरी में पुल के ऊपर से बह रही है नदी
ओडिशा के मलगानगिरी में भी बरसाती नदियां उफान पर हैं और पुल के ऊपर बह रही हैं। बाढ़ की वजह से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, घरों में पानी घुस गया है। लोग परेशान हैं और बाढ़ के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं।

जम्मू: लैंडस्लाइड से धंसी सड़क
जम्मू में बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड ने बड़ी तबाही मचाई है। लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू में सड़क टूटकर खाई में गिर गई। सड़क साथ-साथ कई कारें भी खाई में समा गईं। गनीमत ये रही कि जिस वक्त सड़क टूटकर खाई में गिरी उस वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान जा सकती थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत