1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु, पुडुचेरी में और बारिश होने का अनुमान

तमिलनाडु, पुडुचेरी में और बारिश होने का अनुमान

 Written By: PTI
 Published : Dec 06, 2015 08:52 pm IST,  Updated : Dec 06, 2015 08:53 pm IST

चेन्नई: चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में कुछ अंतराल के बाद आज भी रूक-रूक कर बारिश होती रही वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 48 घंटों में तमिलनाडु में और बारिश

chennai rain- India TV Hindi
chennai rain

चेन्नई: चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में कुछ अंतराल के बाद आज भी रूक-रूक कर बारिश होती रही वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 48 घंटों में तमिलनाडु में और बारिश होने की बात की है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बारिश से प्रभावित कुडलूर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उसने यह भी कहा कि कम दबाव के दो क्षेत्रों के कारण आज बारिश हुई।

इस बीच चेन्नई में राहत कार्य तेज होने से स्थिति सामान्य होने लगी है तथा यातायात और संचार सेवाओं में सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु तट से दक्षिण पश्चिम में कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है।

उन्होंने बताया कि श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु तट से लगे क्षेत्र में कल बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में बढ़ गया है और अभी वह कोमोरिन तथा उसके आसपास के क्षेत्र के उपर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कम दबाव वाले इन दोनों क्षेत्रों के कारण तटीय और अंदरूनी तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश होगी। इसके साथ ही कुडलूर जैसे कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि शहर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत