1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नमकीन का लालच देकर हैवानियत, पड़ोसी ने किया 4 साल की मासूम का रेप, पढ़ें खौफनाक मामला

नमकीन का लालच देकर हैवानियत, पड़ोसी ने किया 4 साल की मासूम का रेप, पढ़ें खौफनाक मामला

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 07, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 09:27 pm IST

पड़ोस में ही रहने वाले एक 38 साल के शख्स पर 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोपी नमकीन का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और फिर हैवानियत को अंजाम दिया।

odisha minor girl raped- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक बेहद ही शर्मनाक और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय व्यक्ति पर 4 साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शख्स बच्ची को नमकीन खिलाने का लालच देकर उस अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बुधवार शाम की है। आरोपी व्यक्ति पड़ोस में ही रहता है। आरोपी का नाम घनश्याम नायक है, जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की मासूम बच्ची को कुरकुरे  देने का लालच दिया और इसी बहाने वह बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसके साथ यौन अपराध को अंजाम दिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज 

घटना की जानकारी मिलने के बाद, पीड़ित बच्ची की मां ने तुरंत देवगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी घनश्याम नायक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता और बच्ची की उम्र को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित बच्ची की पुलिस द्वारा आवश्यक मेडिकल जांच कराई गई है। आपको बता दें कि बीते महीने भी ओडिशा के सुंदरगढ़ से दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां मामा के घर आई एक नाबालिग बच्ची को किडनैप करने बाद सात युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया था।

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?

4 साल की मासूम से हुई रेप की इस हैरान कर देने वाली वारदात के बारे में देवगढ़ के एसपी किशोर चंद्र मुंड ने कहा- "पिछले 5 तारीख को देवगढ़ थाने  में शिकायत दर्ज की गई थी की 4 वर्ष की एक शिशु कन्या का उन्हीं के एक करीबी रिश्तेदार और पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था । जांच में पता चला की घटना सच में घटी है । हमनें तुरंत सारी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।" गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस द्वारा विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया है। यहां से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- बोर्डिंग स्कूल में हॉस्टल-टॉयलेट नहीं, खाना भी बेहद घटिया, 180 बच्चे 12 KM दूर घर के लिए पैदल निकले

गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत