1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर, 200 से ज्यादा लोग हुए ठीक

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर, 200 से ज्यादा लोग हुए ठीक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 09:41 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 11:29 pm IST

कोरोना वायरस के कुल 3072 मरीजों में से सैकड़ों लोग ठीक हो गए हैं। ठीक होने वाले लोगों की संख्य 200 से ज्यादा है।

Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर, 200 से ज्यादा लोग हुए ठीक- India TV Hindi
Coronavirus: कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर, 200 से ज्यादा लोग हुए ठीक Image Source : AP

नई दिल्ली: देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दुनिया के 190 देशों में अब तक कोरोना वायरस के 11 लाख 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत में शनिवार तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3072 तक पहुंच गई है, जिसमें से 2784 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 525 कोरोना वायरस के मामल सामने आए हैं। हालांकि, इन सभी चिंचित करने वाली जानकारियों के बीच देश के लिए राहत भरी खबर भी है। 

ठीक होने वाले लोगों की संख्य 200 से ज्यादा

दरअसल, कोरोना वायरस के कुल 3072 मरीजों में से सैकड़ों लोग ठीक हो गए हैं। ठीक होने वाले लोगों की संख्य 200 से ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर देश के कोरोना वायरस मामलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। वेबसाइट के मुकाबिक, कुल मरीजों में ठीक होने वाले, छुट्टी मिलने वाले या विस्थापित लोगों की कुल संख्या 213 है। ऐसे लोग सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा हैं। इनके अलावा देश के तमाम राज्यों से लोगों के ठीक होने की खबरें हैं।

किस राज्य में कितने लोग ठीक हुए?

आंद्र प्रदेश में 1, छत्तीसगढ़ में 3, दिल्ली में 15, गुजरात में 14, हरियाणा में 24, हिमाचल प्रदेश में 1, जम्मू-कश्मीर में 3, कर्नाटक में 12, केरल में 41, लद्दाख में 3, महाराष्ट्र में 42, पुडुचेरी में 1, पंजाब में 1, राजस्थान में 21, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 1, उत्तराखंड में 2, उत्तर प्रदेश में 19 और पश्चिम बंगाल में 3 ऐसे लोग हैं, जो ठीक होकर घर जा चुके हैं या फिर विस्थापित हुए हैं। इस वायरस के मामले कुल 29 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत