1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स

 Reported By: IANS
 Published : Oct 13, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Oct 13, 2019 08:09 pm IST

इंस्टाग्राम पर पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी आगे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अकेले ऐसे विश्व नेता बन गए हैं, जिन्होंने 3 करोड़ फॉलोअर्स के माइलस्टोन को छुआ है। 

narendra modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इंस्टाग्राम पर भी बढ़ी है। 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ मोदी इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता हैं।

इंस्टाग्राम पर वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी आगे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अकेले ऐसे विश्व नेता बन गए हैं, जिन्होंने 3 करोड़ फॉलोअर्स के माइलस्टोन को छुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट पर सितंबर में 5 करोड़ फॉलोअर्स से अधिक हो गए थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल के समय से ही प्रधानमंत्री मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। वे नियमित तौर पर इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत