1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में फेसबुक-इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप, यूजर्स ने की शिकायत

ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में फेसबुक-इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप, यूजर्स ने की शिकायत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 12:44 pm IST

इंग्लैंड तथा यूरोप के कुछ हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप हो गए हैं। हजारों यूजर्स ने ट्विटर पर इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस नहीं कर पाने की शिकायत की है। 

Facebook suffers total blackout in UK, Instagram down too- India TV Hindi
Facebook suffers total blackout in UK, Instagram down too

सैन फ्रांसिस्को। इंग्लैंड तथा यूरोप के कुछ हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पूरी तरह ठप हो गए हैं। हजारों यूजर्स ने ट्विटर पर इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस नहीं कर पाने की शिकायत की है। ऑनलाइन बाधाओं की निगरानी रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 66 प्रतिशत यूजर्स ने इनके पूरी तरह ठप होने की सूचना दी, वहीं 23 प्रतिशत ने दावा किया कि शुक्रवार रात वे अपने अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों प्लेटफॉर्म्स शनिवार सुबह बहाल हो गए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "पूरे यूरोप में फेसबुक डाउन हो गया है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "फेसबुक स्टेटस चैक कर रहा हूं. निश्चित रूप से डाउन हो गया है।" कुछ लोगों ने फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के भी ठप होने की शिकायत की। फेसबुक ने हालांकि इन शिकायतों पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा