1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: 5.43 लाख से ज्यादा प्रवासी अब तक वापस घर लौटे

ओडिशा: 5.43 लाख से ज्यादा प्रवासी अब तक वापस घर लौटे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 09:29 pm IST

कोविड-19 महामारी के बीच अब तक 5.43 लाख से ज्यादा प्रवासी ओडिशा वापस अपने घर लौट आए हैं। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

ओडिशा: 5.43 लाख से ज्यादा प्रवासी अब तक वापस घर लौटे - India TV Hindi
ओडिशा: 5.43 लाख से ज्यादा प्रवासी अब तक वापस घर लौटे  Image Source : PTI

भुवनेश्वर: कोविड-19 महामारी के बीच अब तक 5.43 लाख से ज्यादा प्रवासी ओडिशा वापस अपने घर लौट आए हैं। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में कुल 4,968 लोग लौटे। अबतक 5,43,905 प्रवासी वापस राज्य में लौटे हैं। वहीं कोरोना के चलते यूएई में फंसे 215 ओडिशा के प्रवासी रविवार को चार्टड फ्लाइट से भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची  एयर अरबिया की फ्लाइट ने शारजाह से उड़ान भरी थी। 

इस उड़ान में प्रवासी उस समय अभिभूत हो गए जब प्रदेश में राजा उत्सव के शुभ अवसर पर ओडिया भाषा में महिला पायलट द्वारा अभिवादन किया गया। एयर अरबिया के साथ काम करनेवाली ओडिया पायलट कैप्टन मधुस्मिता पटनायक ने शारजाह से भुवनेश्वर जानेवाली इस फ्लाइट का संचालन किया। इस स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए यूएई में फंसे हुए लोगों को शारजाह से भुवनेश्वर लाया गया।

मधुस्मिता ने राजा फेस्टिवल के अवसर पर यूएई के में फंसे ओडिशा के लोगों को वापस लौटने का अवसर मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा-'मैं बहुत खुश हूं कि ओडिशा लोगों के साथ मैं अपनी जन्मभूमि पहुंची हूं। यह भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के कारण हुआ।' आपको बता दें कि  यूएई में उड़िया समाज द्वारा उड़ान की व्यवस्था की गई थी। यूएई में ओडिया समाज के डॉ. चंद्रशेखर खुंटिया ने ट्वीट किया कर कहा कि आज एक इतिहास बन गया। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में उड़िया भाषा में पायलट द्वारा घोषणा की गई। 215 लोगों को लेकर दोपहर 1.30 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर यह चार्टर्ड फ्लाइट पहुंची।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत