1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में पिछले 24 घंटों में 9 लाख से अधिक कोरोना वायरस टेस्ट किए गए

भारत में पिछले 24 घंटों में 9 लाख से अधिक कोरोना वायरस टेस्ट किए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 07:30 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 07:41 am IST

भारत में पिछले 24 घंटों में 9 लाख से अधिक COVID19 परीक्षण किए गए है। स्वास्थय मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

More than 9 lakh COVID19 tests conducted in the last 24 hours: Ministry of Health - India TV Hindi
More than 9 lakh COVID19 tests conducted in the last 24 hours: Ministry of Health  Image Source : AP

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 9 लाख से अधिक COVID19 परीक्षण किए गए है। स्वास्थय मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ‘‘जांच करो, पता लगाओ और इलाज करो’’ की रणनीति पर  काम कर रहा है। इसी के तहत देश में 9 लाख से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच हुई है। देश में अभी तक तीन करोड़ 17 लाख 42 हजार 782 (3,17,42,782) से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। देश में रोज होने वाले जांचों की संख्या 10 लाख के पार पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ पिछले 24 चौबीस घंटे में  9 लाख नमूनों की जांच की गई है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘आक्रामक तरीके से जांच करके ही संक्रमित लोगों की पहचान की जा सकती है, उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सकता है और उन्हें पृथक-वास में रखकर या समय पर इलाज करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है।’’ इससे पहले मंत्रालय ने बताया था कि देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 60,091 मरीज ठीक होने के बाद इस घातक वायरस को मात देने वालों की संख्या बुधवार को 20 लाख के पार पहुंच गई। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई और मृत्यु दर गिरकर 1.91 प्रतिशत हो गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 20,37,870 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 6,76,514 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल है, जो कुल मामलों का 24.45 प्रतिशत है। उसने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर बेहतर होने और मृत्यु दर में गिरावट दर्शाती है भारत की रणनीति ने काम किया है। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मरीजों के अधिक संख्या में ठीक होने से, मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 हो गई है। इससे मृत्यु दर में भी गिरावट आई है, जो अब कम होकर 1.91 प्रतिशत हो गई है।’’ उसने कहा कि जनवरी 2020 की शुरुआत से, भारत सरकार ने देश में कोविड-19 के लिए एक क्रमिक, समय से पूर्व और सक्रिय प्रतिक्रिया और प्रबंधन रणनीति का अनुसरण किया। उसने इस बात पर जोर दिया कि केन्द्रित, सहयोगात्मक और सरकार के पूर्ण दृष्टिकोण से सफलता मिली। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 52,889 हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत