1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लव जिहाद की शिकार बनी केरल की निमिषा, काबुल की जेल में बंद

लव जिहाद की शिकार बनी केरल की निमिषा, काबुल की जेल में बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2020 09:16 am IST,  Updated : Feb 04, 2020 09:16 am IST

क्या आप कभी सोच सकते हैं एक लड़की जो प्यार के लिए हिंदू से मुस्लिम बन गई, वो मानव बम बनने के लिए अफगानिस्तान चली गई। वो भी तब जब वो खुद पढ़ी लिखी है, उसका भाई इंडियन आर्मी में है।

लव जिहाद की शिकार बनी केरल की निमिषा, काबुल की जेल में बंद- India TV Hindi
लव जिहाद की शिकार बनी केरल की निमिषा, काबुल की जेल में बंद

नई दिल्ली: क्या आप कभी सोच सकते हैं एक लड़की जो प्यार के लिए हिंदू से मुस्लिम बन गई, वो मानव बम बनने के लिए अफगानिस्तान चली गई। वो भी तब जब वो खुद पढ़ी लिखी है, उसका भाई इंडियन आर्मी में है। जी हां, ये सच है। लव जिहाद की शिकार बनी इस लड़की का नाम है निमिषा लेकिन अब फातिमा बन चुकी है।

Related Stories

केरल की रहने वाली निमिषा डेंटिस्ट बनना चाहती थी लेकिन शादी का झांसा देकर, प्यार के जाल में फंसाकर पहले उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया फिर उससे शादी की गई और फिर उसे तलाक दे दिया गया। निमिषा को इस अंजाम तक पहुंचाने वाले शख्स का नाम है सज्जाद।

निमिषा प्यार के चक्कर में ऐसी पड़ी कि परिवार वालों के सामने देखते ही देखते फातिमा बन गई। निमिषा साल 2016 से लापता है। हालांकि तीन महीने पहले ही एनआईए ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया। एनआईए ने निमिषा की मां को कुछ तस्वीरें दिखाई थी। इन फोटो में निमिषा की मां ने उसे पहचाना। तब पता चला कि निमिषा फिलहाल अफगानिस्तान में है। आईएसआईएस की काडर होने के आरोप में काबुल की जेल में बंद है।

निमिषा की मां ने बताया, “मेरी बेटी की गलती यही थी कि उसने मुझे कुछ नहीं बताया। अगर उसने मुझे बताया होता तो मैं कुछ करती। उन्होंने जबरन शादी करवाई, उसे बाहर ले जाया गया। वो गर्भवती हो गई, फिर उसका गर्भपात करवाया है।“

मां की आखिरी बार 2016 में ही अपनी बेटी निमिषा से बात हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक निमिषा के दूसरे हस्बैंड के घरवाले भी लव जिहाद से जुड़े थे और इन्हीं की वजह से बेटी अफगानिस्तान पहुंच गई। निमिषा समेत 21 लोगों को अफगानिस्तान भेजा गया।

पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इस बीच केरल में चर्च की तरफ से भी लव जिहाद पर बयान आया है, इसमें कहा गया है कि लड़कियों को फंसाया जा रहा है और शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है जो कि बेहद चिंता की बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत