1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुफ्ती मोहम्मद सईद बोले PM मोदी सांप्रदायिक नहीं हैं

मुफ्ती मोहम्मद सईद बोले PM मोदी सांप्रदायिक नहीं हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2015 10:52 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 11:05 am IST

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक व्यक्ति नहीं हैं। भले ही उनको राजनीतिक हलकों में सांप्रदायिकता बढ़ाने वाला बताया जाता हो, लेकिन मुफ्ती

मुफ्ती मोहम्मद सईद...- India TV Hindi
मुफ्ती मोहम्मद सईद बोले PM मोदी सांप्रदायिक नहीं हैं

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक व्यक्ति नहीं हैं। भले ही उनको राजनीतिक हलकों में सांप्रदायिकता बढ़ाने वाला बताया जाता हो, लेकिन मुफ्ती इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। गौरतलब है कि मुफ्ती का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब मोदी आगामी कुछ दिनों में जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करने वाले हैं।

मुप्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास की राह पर चलने वाले व्यक्ति हैं और उनकी सख्सियत तूफान जैसी है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी में उल्टे सीधे बयान देने वाले नेताओं पर मोदी जल्द ही लगाम लगाने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि मोदी जल्द ही जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करने वाले हैं और ऐसे में मुफ्ती को राज्य के समग्र विकास के लिए मोदी से काफी उम्मीदे हैं। पीएम को दूरदृश्टा बताते हुए मुफ्ती ने कहा कि वो उनकी आगामी राज्य यात्रा को राज्य के लिए एक नए मोड़ के तौर पर देखते हैं।

खूब की मोदी की तारीफ-

मुफ्ती ने मोदी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी द्वारा अपने शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को न्योता भेजने के लिए भी मुफ्ती ने मोदी को सराहा। उन्होंने कहा कि वो मोदी से मिले हैं और उन्हें लगता है कि मोदी राज्य के लोगों का दिल जीतना चाहते हैं। मुफ्ती ने पीड़ा जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान में उपजे तनाव का शिकार इस राज्य को होना पड़ता है। उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा कि अगर भारत को सही मायनों में विश्व शक्ति बनना है तो उसे अपने पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाने ही होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत