1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सपा में नहीं होगा कौमी एकता दल का विलय, डॉन ने किया इनकार

सपा में नहीं होगा कौमी एकता दल का विलय, डॉन ने किया इनकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2016 07:33 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 07:33 pm IST

समाजवादी पार्टी में कौमी एकता दल के विलय पर एक बार फिर से पेंच फंस गया है। आज तो खुद बाहुबली विधायक और कौमी एकता दल के नेता मुख्तार अंसारी ने कह दिया कि सपा में उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा।

Mukhtar Ansari
- India TV Hindi
Mukhtar Ansari

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में कौमी एकता दल के विलय पर एक बार फिर से पेंच फंस गया है। आज तो खुद बाहुबली विधायक और कौमी एकता दल के नेता मुख्तार अंसारी ने कह दिया कि सपा में उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा। मुख्तार ने आज यूपी के कैबिनेट मंत्री और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह से मुलाकात भी की।

आज बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने यूपी के कद्दावर कैबिनेट मंत्री और सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के चलते अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में विलय की अटकलें फिर से तेज हो गईं। इन दोनों नेताओं के बीच करीब पौन घंटे तक बातचीत हुई। लेकिन मीटिंग से बाहर आते ही मुख्तार ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वो सपा में विलय नहीं बल्कि कुछ  समस्याएं बताने गए थे।

मुख्तार ने किया विलय से इनकार:

मुख्तार ने विलय से मना कर दिया, लेकिन सांप्रदायिक ताकतों को हराने के बहाने इशारों में ही संकेत भी दे दिए, इसीलिए शिवपाल यादव के साथ उनकी करीब 45 मिनट की मुलाकात अहम मानी जा रही है। वैसे शिवपाल यादव ही वो कड़ी थे जो मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल और समाजवादी पार्टी को जोड़ रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अड़ंगा डालकर पूरा खेल बिगाड़ दिया। इस बैठक के बारे में मुख्तार अंसारी ने बहुत पत्ते तो नहीं खोले, लेकिन यह भी मुमकिन नहीं लगता कि शिवपाल यादव के साथ 45 मिनट की बातचीत में उन्होंने सिर्फ सड़क और गली बनवाने पर ही चर्चा की हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत