1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: लिफ्ट में फंस जाने से सात साल के बच्चे की मौत

मुंबई: लिफ्ट में फंस जाने से सात साल के बच्चे की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 09:06 pm IST

 महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार को एक लिफ्ट और उसके शाफ्ट के बीच फंस जाने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 

Mumbai Lift Tragedy- India TV Hindi
Mumbai Lift Tragedy Image Source : INDIA TV

पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार को एक लिफ्ट और उसके शाफ्ट के बीच फंस जाने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत कुमार कातकर ने बताया कि ये दर्दनाक घटना वसई तहसील के सतीवली में हुई। कातकर ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे हंसकुमार गौंड (सात) और कुछ बच्चे अपनी इमारत की लिफ्ट में सवार हुए। 

उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर लिफ्ट से बाहर आते समय हंसकुमार का पैर लिफ्ट और शाफ्ट के बीच फंस गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चा चिल्लाने लगा लेकिन लिफ्ट फिर से चालू हो गई और वह फंसे होने के कारण घिसटता चला गया और उसका सिर कुचल गया। इस संबंध में जिले के वालिव पुलिस थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत