1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर संदिग्ध पैराशूट, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर संदिग्ध पैराशूट, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2015 01:57 pm IST,  Updated : May 25, 2015 02:17 pm IST

मुंबई: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर संदिग्ध रूप से उड़ते 5 मानव रहित पैराशूट देखे गए। जांच एजेंसियों के लिए पहेली बने पैराशूट 5:55 से 6:10 के बीच देखे गए। प्रधानमंत्री ऑफिस ने शनिवार की

मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर...- India TV Hindi
मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर दिखा संदिग्ध पैराशूट

मुंबई: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर संदिग्ध रूप से उड़ते 5 मानव रहित पैराशूट देखे गए। जांच एजेंसियों के लिए पहेली बने पैराशूट 5:55 से 6:10 के बीच देखे गए। प्रधानमंत्री ऑफिस ने शनिवार की इस घटना को एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है और इंडियन एयरफोर्स, नेवी, इंटेलीजेंस ब्यूरो, सीईएसएफ और मुंबई पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

सूत्रों के मुताबिक सभी जांच एजेंसियों के चीफ इन रिमोट कंट्रोल्ड पैराशूट्स की जानकारी साझा करने के लिए मुंबई में आज बैठक करेंगे।

संदिग्ध पैराशूट को सबसे पहले जेट एयरवेज के पायलट ने देखा था और इसकी जानकारी एटीसी को दी। जिसके बाद एटीसी ने पैराशूट के मूवमेंट को मॉनिटर किया लेकिन इनका कुछ पता नहीं चल पाया।

इस दौरान कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। इसके बाद अधिकारियों ने संभावित खतरे को भांपते हुए इंडिगो फ्लाइट को उतरने से रोक दिया।

बताया जा रहा है कि सभी पैराशूट 150 फीट की ऊंचाई पर टाइट फॉर्मेशन में हवा के विपरीत दिशा में तेजी से उड़ान भर रहे थे और इन पैराशूट को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था।

किसी के पास इन पैराशूट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही इन्हें रडार में ट्रेस किया गया। मुंबई पुलिस से इलाके में रजिस्टर्ड पैराग्लाइडिंग संस्थानों की जानकारी मांगी गई है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि हमारे बैलून आकार में छोटे होते हैं और रडार से भी ट्रेस किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत