1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई इमारत दुर्घटना: पीड़ित परिवारों को सरकार करेगी 4 लाख की मदद, घायलों को 50 हजार की सहायता

मुंबई इमारत दुर्घटना: पीड़ित परिवारों को सरकार करेगी 4 लाख की मदद, घायलों को 50 हजार की सहायता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 05:42 pm IST

मुंबई के फोर्ट इलाके में गुरुवार को छह मंजिला भानुशाली इमारत का उत्तरी हिस्सा ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और  दो लोग घायल हो गए थे। 

mumbai building collapse govt to help families of victim । मुंबई इमारत दुर्घटना: पीड़ित परिवारों को - India TV Hindi
मुंबई इमारत दुर्घटना: पीड़ित परिवारों को सरकार करेगी 4 लाख की मदद, घायलों को 50 हजार की सहायता Image Source : INDIA TV

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को हुए इमारत हादसे में कई लोगों की जान चली गई। राज्य सरकार ने भानुशाली इमारत दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य सरकार ने इस इमारत का काम पूरा होने तक यहां के निवासियों की रहने का प्रबंध करने का भी फैसला किया है।

आपको बता दें कि फोर्ट इलाके में गुरुवार को छह मंजिला भानुशाली इमारत का उत्तरी हिस्सा ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और  दो लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑफरेशन में कई लोगों को मलबे से निकाला भी गया था। हादसे वाली जगह से मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी रहा। आपको बता दें कि जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिवारों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए तुरंत प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।