1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अदालत ने CBI को छोटा राजन से पूछताछ की इजाजत दी

अदालत ने CBI को छोटा राजन से पूछताछ की इजाजत दी

 Written By: IANS
 Published : Jan 20, 2016 07:48 am IST,  Updated : Jan 20, 2016 07:48 am IST

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को CBI को माफिया डान राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन से 27 जनवरी से 10 दिन तक पूछताछ की अनुमति दी।

chhota rajan- India TV Hindi
chhota rajan

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को माफिया डान राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन से 27 जनवरी से 10 दिन तक पूछताछ की अनुमति दी। विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश ए.एल.पनसारे ने यह अनुमति सीबीआई की याचिका पर दी। इसमें जांच एजेंसी ने मुंबई के पत्रकार ज्योतिर्मय डे की दिनदहाड़े हत्या के मामले में छोटा राजन से पूछताछ करने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

सुनवाई में छोटा राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुआ। उसने कहा कि उसे इस मामले में आरोप पत्र मिला है और उसे इसे देखने के लिए समय चाहिए।

छोटा राजन ने विशेष न्यायाधीश को यह भी बताया कि वह एक कड़ी सुरक्षा वाली सेल में कैद है। उसे हफ्ते में सिर्फ एक दिन के लिए निकाला जाता है। उसे मुंबई में वकील करने और आरोप पत्र का अध्ययन करने के लिए कम से कम 15 दिन चाहिए।

इस पर अदालत ने कहा कि नई दिल्ली स्थित उसके वकील, अंशुमान सिन्हा अदालत में मौजूद हैं।

मिड डे अखबार से ताल्लुक रखने वाले डे (56) की हत्या मुंबई के पवाई में 11 जून 2011 को की गई थी। इस मामले में पत्रकार जिग्ना वोरा समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

छोटा राजन को बीते साल अक्टूबर में इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। वहां से उसे भारत लाया गया था। उस पर देश में 70 के लगभग मामले दर्ज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत