1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुम्बई: इमारत में आग लगने से एक की मौत

मुम्बई: इमारत में आग लगने से एक की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2018 08:34 am IST,  Updated : Jun 25, 2018 08:34 am IST

दक्षिण मुम्बई में चरणी रोड क्षेत्र स्थित एक इमारत में आज शाम आग लग गई और इस पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गई हैं।

Mumbai Fire in building at Charni Road one dead- India TV Hindi
Mumbai Fire in building at Charni Road one dead

मुम्बई: दक्षिण मुम्बई में चरणी रोड क्षेत्र स्थित एक इमारत में आज शाम आग लग गई और इस पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल प्लाजा सिनेमा के पास कोठारी हाउस में शाम छह बजे लगी आग दूसरी और तीसरी मंजिल के साथ ही तीन मंजिला कोठारी हाउस तक पहुंच गई। (तेज बारिश के चलते मुंबई बेहाल, वेस्टर्न-हार्बर और सेंट्रल लाइन 5-7 मिनट लेट )

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति इमारत की तीसरी मंजिल पर बेहोश मिला। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा , ‘‘ दूसरी और तीसरी मंजिल को जोड़ने वाली लकड़ी की सीढ़ी आग लगने के कारण ध्वस्त हो गई। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत