कौशांबी: कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक मुरी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मुरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आ रही है।
प्रारंभिक सूचना के आधार पर 300 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। यह हादसा सिराथू रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर पहले हुआ है।
फिलहाल, रेलवे का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुआवजे की घोषणा की है।
शुरूआती जानकारी के अनुसार जब ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतरी तो अन्य बोगियां एक के बाद एक उसके ऊपर चढ़ती गयी। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ट्रेन के जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उनमें शामिल है ए1,ए2,बी-2, एस5,एस6 और एस7 है।
इलाहाबाद रेल मंडल की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर है-0532-1072. रांची, हटिया और मुरी में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गयी है, जहां से लोग अपने परिजनो के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।