1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुरली मनोहर जोशी ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुरली मनोहर जोशी ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 07:06 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

Murli Manohar Joshi meets RSS Chief Mohan Bhagwat । मुरली मनोहर जोशी ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से - India TV Hindi
Murli Manohar Joshi meets RSS Chief Mohan Bhagwat । मुरली मनोहर जोशी ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात Image Source : TWITTER/DRMMJOSHIBJP

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। 86 साल के मुरली मनोहर जोशी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट कर दी, हालांकि उन्होंने इस बैठक के बारे में कोई डिटेल नहीं दी। आपको बता दें मुरली मनोहर जोशी भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं, वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

कौन हैं मुरली मनोहर जोशी?

5 जनवरी 1934 को जन्में मुरली मनोहर जोशी साल 1991 से लेकर साल 1993 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। मुरली मनोहर जोशी कानपुर और इलाहाबाद से सांसद रह चुके हैं। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सरकार उन्हें साल 2017 में पद्म विभूषण से नवाज चुकी है।

मुरली मनोहर जोशी मूल रूप सो उत्तराखंड के अलमोड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने मेरठ कॉलेज और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। जोशी दिल्ली में आरएसएस के संपर्क में आए। उन्होंने साल 1953-1954 में गौ रक्षा आंदोलन में जमकर हिस्सा लिया। आपातकाल के दौरान मुरली मनोहर जोशी को सरकार ने जेल में डाल दिया। वो पहली बार अल्मोड़ा से जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। 

कहा जाता है मुरली मनोहर जोशी अंबेडकर, ज्योतिबा फूले और दीनदयान उपाध्याय से प्रेरित हैं। वो इलाहाबाद से लगातार तीन बार सांसद चुने गए लेकिन साल 2004 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 15वीं लोकसभा में मुरली मनोहर जोशी वाराणसी से चुनाव जीते। साल 2014 में भाजपा ने उन्हें कानपुर से चुनाव लड़वाया जहां उन्होंने जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत