1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP : टीम इंडिया की जीत के लिए मुरादाबाद में रोजेदारों ने की दुआ

UP : टीम इंडिया की जीत के लिए मुरादाबाद में रोजेदारों ने की दुआ

 Written By: IANS
 Published : Jun 17, 2017 10:11 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 10:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की असालतपुरा में रहने वाले कई रोजेदार भारत की जीत के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। उनका कहना है कि कि रोजे में मांगी दुआ कभी खाली नहीं जाती। अल्लाह के रहमोकरम से भारत ट्रॉफी लेकर ही वापस मुल्क आएगा।

pray for victory Team India- India TV Hindi
pray for victory Team India Image Source : IANS

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की असालतपुरा में रहने वाले कई रोजेदार भारत की जीत के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। उनका कहना है कि कि रोजे में मांगी दुआ कभी खाली नहीं जाती। अल्लाह के रहमोकरम से भारत ट्रॉफी लेकर ही वापस मुल्क आएगा। लंदन में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर यहां लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं मुरादाबाद के कई रोजेदार भारत की जीत को लेकर रमजानों में दुआएं कर रहे हैं। चेहरे पर तिरंगा आसमान को उठे हाथ इनकी भावनाओं को साफ बताते हैं। उनका कहना है कि रोजे में मांगी दुआ कभी खाली नहीं जाती। अल्लाह के रहमो-करम से भारत ट्रॉफी लेकर ही वापस मुल्क आएगा। 

रोजेदार मन्नू कुरैशी ने कहा, "रविवार को भारत-पकिस्तान का बहुत बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। हमने शनिवार को यहां भारत की जीत के लिए इस रमजान महीने में अल्लाह से दुआ मांगी है कि हमारा देश एक बड़े अंतर से जीत हासिल करे और पकिस्तान को धूल चटाकर अपना जीत का रथ आगे बढ़ाते हुए अपने देश में कप लेकर आए। हम लोगों ने शनिवार को रोजा रखते हुए दिल से दुआ की है की हमारे देश की विजय हो हमारी टीम की टीम विजई हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत