1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मकान की छत के ऊपर ITBP की बस, जानिए कहां की है घटना

मकान की छत के ऊपर ITBP की बस, जानिए कहां की है घटना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 05:55 pm IST

उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को केम्प्टी जलप्रपात के पास नियंत्रण खो दिया। बस में यात्रा कर रहे सभी जवानों को बचा लिया गया है।

Mussoorie Kempty Fall ITBP Bus accident lost controll all safe- India TV Hindi
Mussoorie Kempty Fall ITBP Bus accident lost controll all safe Image Source : ANI

उत्तराखंड के मसूरी में गुरुवार (8 अक्टूबर) को एक बड़ा हादसा टल गया। उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस ने केम्प्टी जलप्रपात के पास नियंत्रण खो दिया। बस में यात्रा कर रहे सभी जवानों को बचा लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Mussoorie Kempty Fall ITBP Bus accident lost controll all safe
Image Source : ANIMussoorie Kempty Fall ITBP Bus accident lost controll all safe

बस में सवार करीब 40 ITBP के जवानों की जान बाल बाल बच गई। स्थानीय लोग, पुलिस और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने जैसे-तैसे सभी जवानों को सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैराफिट से टकराकर सड़क किनारे रेस्टारेंट से जा टकराई। इस वजह से बस का आधा हिस्सा सड़क के बाहर चला गया। बताया जा रहा कि बस के ब्रेकफेल हो गए थे।

Mussoorie Kempty Fall ITBP Bus accident lost controll all safe
Image Source : ANIMussoorie Kempty Fall ITBP Bus accident lost controll all safe

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर बस रेस्टोरेंट से नहीं रूकती तो बस सीधा खाई में गिर जाती, जिससे बडा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद बस का आधा हिस्सा पहाड़ी से लटक गया और पीछे के हिस्सा सड़क पर रह गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि बस कैंपटी फॉल की तरफ जा रही थी। छतरी बैंड के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर एक रेस्टोरेंट से टकरा गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत