1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के पास ट्रेन हादसा, इंजन सहित नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे

मुंबई के पास ट्रेन हादसा, इंजन सहित नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2017 08:08 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 09:11 am IST

दुरंतों पर सवार एक यात्री ने इंडिया टीवी को बताया कि इंजन के पास वाले डिब्बे ट्रैक से उतर गए हैं। हादसे में ट्रेन का इंजन भी पलट गया है। दुरंतों भारतीय रेलवे की एक प्रीमियम ट्रेन है इसमें सिर्फ एसी कोच होते हैं।

Duronto-Express- India TV Hindi
Duronto-Express

नई दिल्ली : मुंबई के कल्याण के पास दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ये ट्रेन नागपुर से मुंबई आ रही थी। ये हादसा टिटवाला और आसनगांव रेलवे स्टेशन के पास हुआ। ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। आज सुबह-सुबह हुए इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं लेकिन कितने लोग घायल हैं ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। ट्रेन हादसे की ख़बर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। दुरंतों पर सवार एक यात्री ने इंडिया टीवी को बताया कि इंजन के पास वाले डिब्बे ट्रैक से उतर गए हैं। हादसे में ट्रेन का इंजन भी पलट गया है। दुरंतों भारतीय रेलवे की एक प्रीमियम ट्रेन है इसमें सिर्फ एसी कोच होते हैं। ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: गुरमीत राम रहीम के कुकर्मों की कहानी, उसके राजदार की जुबानी

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में 2 बड़े ट्रेन हादसों के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की लेकिन प्रधानमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। रेल मंत्री ने एक के बाद एक किए कई ट्वीट्स में न केवल इन हादसों की नैतिक जिम्मेदारी ली, बल्कि अपना पक्ष रखने की भी कोशिश की। ये भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक़ पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फ़ैसले के पीछे हैं ये पांच महिलाएं

प्रभु ने ट्वीट करके लिखा, 'मैंने माननीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर (इन घटनाओं की) पूरी नैतिक जिम्मेदारी ली है। माननीय पीएम ने मुझे इंतजार करने को कहा है।' उन्होंने कहा, 'मुझे इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं, यात्रियों के घायल होने और उनको हुए जानमाल के नुकसान और से बहुत ज्यादा पीड़ा हुई है।'

आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुआई में न्यू इंडिया को एक ऐसे रेलवे की जरूरत है जो सक्षम और आधुनिक हो। उन्होंने कहा, 'मेरा वादा है कि रेलवे उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत