1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती की बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2015 01:28 pm IST,  Updated : Apr 04, 2015 02:13 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।" हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती

- India TV Hindi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।"

हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा को ही भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान ने माता अंजनी के गर्भ से जन्म लिया।

देशभर में हनुमान जयंती पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। लोगों ने व्रत रखे हैं। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों को सब्जी, पूड़ी और खीर का प्रसाद खिलाया जा रहा है। इसके अलावा अंजनी पुत्र की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाकर उनका विशेष रूप से श्रृंगार किया जा रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत