1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने कहा, नवाज शरीफ की आवभगत से अभिभूत हूं

PM मोदी ने कहा, नवाज शरीफ की आवभगत से अभिभूत हूं

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2015 09:42 am IST,  Updated : Dec 26, 2015 09:43 am IST

नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंचने और वहां से रवाना होने के दौरान नवाज शरीफ साहब की आवभगत से अभिभूत हूं।'

modi pakistan- India TV Hindi
modi pakistan

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के अचानक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जिस तरह से हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया और उन्हें छोड़ने आए, उससे वह अभिभूत हो गए।

नई दिल्ली लौटने के बाद एक ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'मैं लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंचने और वहां से रवाना होने के दौरान नवाज शरीफ साहब की आवभगत से अभिभूत हूं।' उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठतम नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति शरीफ की अपनाइयत को भी बहुत भावपूर्ण बताया।

modi tweet
modi tweet

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'उन्होंने (शरीफ ने) अटल जी के साथ अपने संवाद को याद किया और अटलजी तक उनकी शुभकामनाएं पहुंचाने को कहा।' काबुल से नई दिल्ली लौटने के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने लाहौर में कुछ देर रुककर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ के घर में उन्होंने शरीफ परिवार के साथ अच्छी शाम गुजारी। उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ साहब के जन्मदिन और उनकी नवासी की शादी ने इसे दोहरी खुशी का मौका बना दिया।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत