1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनिया दहलाने वाली भविष्यवाणी, पाकिस्तान-चीन मिलकर करेंगे भारत पर हमला

दुनिया दहलाने वाली भविष्यवाणी, पाकिस्तान-चीन मिलकर करेंगे भारत पर हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2017 10:31 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 12:07 pm IST

आज का वायरल एक ऐसी भविष्यवाणी है जिसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे। यह भविष्यवाणी तीसरे विश्वयुद्ध की है जिसमें चीन पाकिस्तान, अमेरिका इजराइल फ्रांस और भारत जैसे शक्तिशाली देशों के बारे में बताया गया है।

nastrodymas prediction- India TV Hindi
nastrodymas prediction

नई दिल्ली : आज का वायरल एक ऐसी भविष्यवाणी है जिसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे। यह भविष्यवाणी तीसरे विश्वयुद्ध की है जिसमें चीन पाकिस्तान, अमेरिका इजराइल फ्रांस और भारत जैसे शक्तिशाली देशों के बारे में बताया गया है। दावे के मुताबिक इसकी शुरुआत चीन करेगा। तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी को पूरी दुनिया में लोग बड़े चाव से पढ़ रहे हैं। ये सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो गया है। तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी दुनिया के सबसे मशहूर और महान माने जाने वाले भविष्यवत्ता नास्त्रेदमस ने की है। सेकेंड वर्ल्ड वार, हिटलर, जान एफ कैनेडी और प्रिंसेस डायना की मौत के साथ साथ इनकी कई भविष्यवाणी सही साबित हुई है। नास्त्रेदमस को दुनिया का सबसे बड़ा भविष्यवत्ता माना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई है।तीसरे विश्वयद्ध के बारे में उन्होंने जो भविष्यवाणी की है वो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के मुताबिक नास्त्रेदमस ने थर्ड वर्ल्ड वार की भविष्यवाणी की है। दावा ये है कि चीन भारत पर हमला करेगा और इसके साथ ही तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होगा। पाकिस्तान और चीन एक साथ मिलकर भारत की सीमा पर धावा बोलेंगे। भविष्यवाणी के मुताबिक चीन और पाकिस्तान की सेना गंगा के मुहाने तक पहुंच जाएगी। नास्त्रेदमस के मुताबिक तीसरे विश्वयुद्घ की आखरी लड़ाई गंगेज के किनारे लड़ी जाएगी। मतलब गंगा नदी के किनारे आखरी जंग होगी।

तीसरा विश्वयुद्ध इतना भयानक होगा कि समुद्र में खून और लाशें तैरती दिखेंगी। नास्त्रेदमस का मानना है कि तीसरा विश्वयुद्ध नास्तिकों और आस्तिकों के बीच होगा। दावा ये किया जा रहा है कि नास्तिकों की सेना का लीडर चीन होगा क्योंकि चीन न किसी भगवान को मानता है न ही किसी धर्म को। नास्त्रेदमस लिखते हैं कि भारत, फ्रांस, जोर्डन आजाद कराए जाएंगे। निर्दयी शक्तियों का सुदूर पूर्व में विनाश होगा। गंगा, जोर्डन, फ्रांस और स्पेन को हड़पने वाला साम्राज्य खत्म हो जाएगा। गंगा हड़पने वाला देश यानि चीन तीसरे विश्वयुद्ध में हार जाएगा। सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस के मुताबिक थर्ड वर्ल्ड वार 2012 से 2025 के बीच होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत