1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दलितों के साथ दुव्र्यवहार को लेकर दुख जताना स्वभाविक है: लाल कृष्ण आडवाणी

दलितों के साथ दुव्र्यवहार को लेकर दुख जताना स्वभाविक है: लाल कृष्ण आडवाणी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2016 11:23 pm IST,  Updated : Aug 22, 2016 11:23 pm IST

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि दलितों पर लंबे समय से अत्याचार हो रहे हैं और लोगों का उनके साथ होने वाले दुव्र्यवहार पर दुख जताना स्वभाविक है।

lal krishna arwani- India TV Hindi
lal krishna arwani

अहमदाबा: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि दलितों पर लंबे समय से अत्याचार हो रहे हैं और लोगों का उनके साथ होने वाले दुव्र्यवहार पर दुख जताना स्वभाविक है।

उन्होंने उना में दलितों के साथ हाल में हुई मारपीट के बारे में पूछे जाने पर कहा, दलितों पर अत्याचार आज की घटना नहीं है। देश भर में दलितों के साथ जिस तरह दुव्र्यवहार हो रहा है, उसे लेकर दुख जताना स्वभाविक है।

गुजरात के गांधीनगर के लोकसभा सदस्य आडवाणी तिरंगा यात्रा के सिलसिले में यहां आए थे और उन्होंने इस दौरान साबरमती आश्रम एवं एक स्कूल का दौरा किया।

उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों से कहा, मुझे कर्णावती :अहमदाबाद: और अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहले नरेंद्र मोदी और फिर आनंदीबेन पटेल मोदी के बाद मुख्यमंत्री बनने वाली नेता के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य देखकर खुशी हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत