1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, AAP में होंगे शामिल

VIDEO: सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, AAP में होंगे शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2016 03:30 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 05:11 pm IST

भाजपा के राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उपसभापति ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Navjot Singh Sidhu Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही उनके आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के ओएसडी गुरदीप सिंह सप्पल ने सोमवार को ट्वीट किया, "नवजोत सिंह सिद्धू, मनोनीत सदस्य, ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।"

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस्तीफे को लेकर लिखा गया पत्र अंसारी को संबोधित है, जो राज्यसभा के सभापति हैं। इसे स्वीकार किए जाने की संभावना है। यह इस्तीफा भाजपा के लिए बेहद विस्मित करने वाला है। पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की गठबंधन सरकार है, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता संजय सिंह ने टेलीविजन चैनलों से कहा, "राज्यसभा से सिद्धू के इस्तीफे का हम स्वागत करते हैं। आपके बाकी जो भी सवाल हैं, उन पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।"

संजय सिंह ने यह भी कहा कि सिद्धू का राज्यसभा से इस्तीफा पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार के विरोध में है। आप नेता ने कहा, "सही मानसिकता के सभी लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ इस धर्म युद्ध में शामिल होना चाहिए।" आप को पंजाब चुनाव में एक दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत