1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट दिए दो लड़के

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट दिए दो लड़के

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2021 08:09 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 08:09 am IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण जगरगुंडा थाने के करीब बने शिविर में रहते थे। पिछले दो वर्ष से वह मिलीयमपल्ली गांव चले गए थे। गांव में वह खेती करते थे। 

Naxals murders two boys in sukma chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट द- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट दिए दो लड़के  Image Source : INDIA TV

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को PTI-भाषा को बताया कि सुकमा जिले के जंगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिलीयमपल्ली गांव के करीब सुरक्षा बलों ने दो ग्रामीणों का शव बरामद किया है।

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों को सोमवार को मिलीयमपल्ली गांव में दो ग्रामीणों मड़कम अर्जुन और ताती हडमा के शव होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने ग्रामीणों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ग्रामीणों की हत्या कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण जगरगुंडा थाने के करीब बने शिविर में रहते थे। पिछले दो वर्ष से वह मिलीयमपल्ली गांव चले गए थे। गांव में वह खेती करते थे। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ने हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत