1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एनसीसी के 11 लाख कैडेट योग प्रोटोकॉल में शामिल होंगे

एनसीसी के 11 लाख कैडेट योग प्रोटोकॉल में शामिल होंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2015 07:05 am IST,  Updated : Jun 05, 2015 07:09 am IST

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना रक्तचाप और मधुमेह जैसी जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम की दिशा में

योग दिवस पर मिलेेगी...- India TV Hindi
योग दिवस पर मिलेेगी रोगों से मुक्ति: स्वास्थ्य मंत्री

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना रक्तचाप और मधुमेह जैसी जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

नड्डा ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों द्वारा यह दिवस मनाया जा रहा है और सरकार खून के नमूनों की जांच और रक्तचाप की जांच के लिए सिर्फ साजोसामान का अपना समर्थन दे रही है।

नड्डा ने कहा कि अब चिकित्सा जगत का ध्यान संक्रामक रोगों से गैर संक्रामक रोगों और रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर की तरफ जा रहा है और निरोधी स्वास्थ्य सेवा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की जरूरत है जिससे उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा पर दबाव घटे।

देश में भर में एनसीसी के करीब 11 लाख कैडेट 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन साझा योेग प्रोटोकॉल का हिस्सा बनेंगे तो दूसरी तरफ सशस्त्र पुलिस बल के 5,000 सदस्य 21 जून को राजपथ पर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राजपथ में योग दिवस को लेकर बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ सरकार योग पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करने की तैयारी में हैं। राजपाथ के कार्यक्रम का वेबकास्ट और प्रसारण किया जाएगा।

एक प्रस्तुति में कहा गया है, रक्षा मंत्रालय से करीब 11 लाख एनसीसी कैडेेट साझा योग प्रोटोकॉल को अंजाम देंगे जबकि गृह मंत्रालय से 5,000 सशस्त्र पुलिस राजपाथ के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

पर्यटन मंत्रालय भी इस मौके पर देश के भीतर और विदेश में स्थिति अपने कार्यालयों में योग को लेकर प्रचार-प्रचार करेगा। राजपथ का कार्यक्रम सुबह सात बजे से 7:35 बजे तक होगा जिसमें विशिष्ठ व्यक्ति, अधिकारी, राजनयिक, छात्र और दूसरे भाग लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत