1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 40,120 नए केस और 585 लोगों ने गंवाई जान

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 40,120 नए केस और 585 लोगों ने गंवाई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2021 10:18 am IST,  Updated : Aug 13, 2021 11:00 am IST

भारत में अभी भी रोजाना 40 हजार कोरोनावायरस के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 40,120 नए कोरोना मामले आए और 585 संक्रमितों की जान चली गई है।

नहीं थम रही कोरोना की...- India TV Hindi
नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 40,120 नए केस और 585 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3,85,227 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 फीसदी है। यह पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.46 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,760 मामलों की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 19,70,495 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 48,94,70,779 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 19 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.13 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,02,345 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंगलवार सुबह तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 52.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत