नई दिल्ली: करीब 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में सलमान खान को अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि सलमान पर 304 (2) गैरइरादतन हत्या का आरोप लगा था। वहीं सलमान खान को मेडिकल चेकअप के बाद ऑर्थर जेल ले जाया जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि अब बॉलीवुड के दो दोस्त संजय जत्त और सलमान खान जेल की सलाखों के पीछे होंगे। चाहे दबंग खान हो या संजू बाबा दोनों को गंभीर आरोपों में फंसने के बाद सजा मुकर्रर की गई। दिलचस्प बात यह है कि दोनों को पांच साल की ही सजा हुई। जहां संजू बाबा यानी संजय दत्त 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में पुणे की येरवडा जेल में सजा काट रहे हैं, वहीं अब सलमान खान ऑर्थल जेल में पांच साल बिताएंगे। गौरतलब है करीब 13 साल पुराने इस मामले में अदालत ने माना कि दुर्घटना के वक्त सलमान ही गाड़ी चला रहे थे।